कार्यशाला में एम्स के पीएसएम विभाग की एचओडी डॉ. जी. जान्हवी, डॉ. बिजित विश्वास, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ. गणेश कुमार यादव सहित अन्य विभागों के प्रोफेसर, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
देवघर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (।AIIMS), देवघर के सभागार में एनभीबीडीसीपी (NVBDCP), झारखंड एवं डब्ल्यूएचओ-एनटीडी (WHO&NTD), झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में जोनल कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग (VBD) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से पौधों में जल देकर विधिवत रूप से किया गया।
इस कार्यशाला में एम्स के पीएसएम विभाग की एचओडी डॉ. जी. जान्हवी, डॉ. बिजित विश्वास, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ. गणेश कुमार यादव सहित एम्स के अन्य विभागों के वरिष्ठ प्रोफेसर, चिकित्सक और पीजी के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।राज्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय, रांची से आए विशेषज्ञोंकृकालाजार सलाहकार डॉ. अंजुम इकबाल, प्रशिक्षण सलाहकार श्री बीनय कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO&NTD) झारखंड के राज्य प्रतिनिधि/कोऑर्डिनेटर डॉ. अभिषेक पॉल और संथाल परगना के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. हसीबूर ज़म़न हक ने उपस्थित जनों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान पीपीटी (PPT) के माध्यम से मलेरिया, फाइलेरिया के साथ विशेष तौर पर कालाजार जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सर्विलांस को मजबूत करने (Surveillance Strengthening), केस मैनेजमेंट (Case Management) और डोजियर अपडेट (Dossier Update) से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान एम्स के चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों द्वारा भी अपने-अपने पक्ष प्रस्तुत किए गए तथा डॉ० बिजित विश्वास, एम्स ने पीपीटी के माध्यम से कालाजार के लक्षण, एपिडेमियोलॉजी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में राज्य स्तर से पधारे सलाहकारों, डब्ल्यूएचओ-एनटीडी कोऑर्डिनेटरों तथा एम्स के वरीय चिकित्सकों को जिला भीबीडी कार्यालय, देवघर की ओर से शॉल ओढ़ाकर और गमला सहित पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया तथा डॉ गणेश कुमार यादव जिला भीबीडी सलाहकार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।