आज दिनांक 04.11.2026 को बांसजोर जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष श्री सामरोम पौल तोपनो ने 01.11.2026को सड़क दुर्घटना में घायल बांसजोर स्कूल टोली निवासी श्री राम बड़ाइक ग्रामीण बैंक कर्मचारी को देखने राउरकेला के जे पी हॉस्पिटल गए और उनके तबियत की जानकारी ली साथ ही यथाशीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर पिता से की इसी कड़ी में जे पी हॉस्पिटल में ही भर्ती बांसजोर निवासी बी जे पी के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री तपेश्वर साहू पिता स्वर्गीय मदन साहू का भी तबियत के बारे में जानकारी ली उसके बाद राउरकेला के ही शांति मेमोरियल हॉस्पिटल जाकर सिमडेगा विधान सभा के माननीय विधायक सह सिमडेगा जिला अध्यक्ष श्री भूषण बाड़ा की साली एवं जिला परिषद सदस्या सह महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षा श्रीमती जोशिमा खाखा की छोटी बहन श्रीमती ज्योति खाखा को पुत्र धन की प्राप्ति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही ईश्वर पिता से मां बेटे को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने की कामना की इस अवसर पर श्री टोपनो के साथ बांसजोर सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक तिर्की एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
