Skip to main content
Home › Tribal › जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, 18 नवंबर को घाघरा में होगा भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम
GumlaTribalJharkhand News Desk

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, 18 नवंबर को घाघरा में होगा भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, 18 नवंबर को घाघरा में होगा भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम

बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजन स्थल, मंच, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, विभागीय दायित्वों एवं नोडल पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

गुमला:  आगामी 18 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर घाघरा प्रखंड स्थित एस.एल. प्लस-2 उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज सर्किट हाउस सभागार, गुमला में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. आशा लकड़ा, माननीया सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली ने की। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजन स्थल, मंच, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, विभागीय दायित्वों एवं नोडल पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज के अनसुने नायकों के इतिहास, उनके योगदान एवं जनजातीय हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएउन्होंने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं सांस्कृतिक विरासत को कार्यक्रम का हिस्सा बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों से अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ त्रुटिरहित आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share this article