Skip to main content
Home › Health › बिशुनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन कई दुकानों से एक्सपायरी सामान व खोवा जब्त, मिलावटखोरों में भारी दहशत
GumlaHealthJharkhand News Desk

बिशुनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन कई दुकानों से एक्सपायरी सामान व खोवा जब्त, मिलावटखोरों में भारी दहशत

बिशुनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन कई दुकानों से एक्सपायरी सामान व खोवा जब्त, मिलावटखोरों में भारी दहशत

बिशुनपुर के श्री बालाजी कलेक्शन से 14 बोतल गगन सॉस और 8 बोतल एक्सपायर्ड सोया सॉस जब्त की, मेसर्स सुरभि स्वीट्स एंड भोजनालय से 6 किलोग्राम अमानक खोवा पकड़ा, मेसर्स नमन स्टोर से फफूंद लगा 6 पैकेट ब्रेड बरामद किया,

गुमला:  दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए आम जनता की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए गुमला जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान छेड़ दिया है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर, आशा राज और रिज़्ज्वल पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में बिशुनपुर प्रखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों और होटलों में औचक छापेमारी की गई। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से बाजार के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया और कई दुकानों से भारी मात्रा में अमानक, फफूंद युक्त व एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की।

जांच के दौरान टीम ने बिशुनपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन पड़ताल करते हुए श्री बालाजी कलेक्शन से 14 बोतल गगन सॉस और 8 बोतल एक्सपायर्ड सोया सॉस जब्त की, मेसर्स सुरभि स्वीट्स एंड भोजनालय से 6 किलोग्राम अमानक खोवा पकड़ा, मेसर्स नमन स्टोर से फफूंद लगा 6 पैकेट ब्रेड बरामद किया, मेसर्स भोला एंड विजय होटल से 21 किलोग्राम लड्डू, 2 किलोग्राम जलेबी में अखाद्य (औद्योगिक) रंग पाए जाने और 2 किलोग्राम फफूंद लगा खोवा जब्त कर तत्काल नष्ट कराया गया। राज किराना स्टोर से 33 किलोग्राम एक्सपायर्ड गाजा, बालूशाही व गुलाब जामुन तथा मनोज स्टोर से 17 किलोग्राम एक्सपायर्ड गाजा, मिठाई और 10 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक बरामद कर तत्काल कार्रवाई करते हुए नष्ट कराया गया एवं वैसे सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के नियमसंगत आर्थिक दंड की कार्यवाही की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि त्योहारों के इस पावन अवसर पर आम जनता को बासी, असुरक्षित या एक्सपायरी सामग्री बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी दुकानदारों और होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी प्रकार का एक्सपायरी सामान तुरंत हटा लें, प्रतिष्ठान में उच्च स्तरीय स्वच्छता बनाए रखें और अनिवार्य रूप से थ्ैै।प् लाइसेंस के तहत ही कारोबार करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सीधे प्राथमिकी दर्ज कर दुकान सील करने की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सघन जांच अभियान बिशुनपुर सहित पूरे जिले में आगे भी लगातार जारी रहेगा।।

Share this article