रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारी की है. रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में 15 से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) के स्तर से जारी आदेशों में कुल 55 पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा अतिरिक्त बल भी तैनात किए जाएंगे।
15 अक्टूबर से तैनाती
जारी आदेश के मुताबिक, प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों को 15 अक्टूबर के अपराह्न तक अपने निर्धारित स्थान पर योगदान देना है. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 19 अक्टूबर के पूर्वाह्न में उन्हें वापस लौटने का निर्देश दिया गया है. नेमरा में तैनाती के लिए जारी सूची में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इनमें अपर पुलिस अधीक्षक अभियान गिरिडीह के सुरजीत कुमार, रेल डीएसपी जमशेदपुर की जयश्री कुजूर, रांची के डीएसपी तरुण कुमार और मनोज कुमार-03 शामिल हैं।
इसके अलावा रांची में तैनात वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र नारायण बंका, डीएसपी जयप्रकाश नाग, देवघर के डीएसपी कवींद्र उरांव और नौशाद आलम को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. हजारीबाग से वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक रजत माणिक बाखला और प्रवीण कुमार सिंह के अलावा डीएसपी अमिता लकड़ा, तुलसीवर प्रसाद कुशवाहा, प्रदीप उरांव और सुमित प्रसाद को भी जिम्मेदारी दी गई है. पलामू से डीएसपी दयानंद आजाद, जबकि रांची में तैनात डीएसपी हेलेन सोया और पूनम मिंज को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक अनुज उरांव को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।
आईआरबी और एसटीएफ के अधिकारी भी तैनात
पुलिस मुख्यालय की सूची में विभिन्न आईआरबी इकाइयों के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है. इनमें आईआरबी-10 के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक बंशीधर कुजूर, आईआरबी-03 के डीएसपी अजय कुमार केशरी और अरविंद कुमार बिछा, आईआरबी-04 के डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा तथा आईआरबी-05 के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक जयदीप लकड़ा शामिल हैं।
इसके अलावा आईआरबी-08 के डीएसपी पवन कुमार-02, आईआरबी-10 के डीएसपी संदीप सुमन और प्रदीप पाल कच्छप को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. विशेष शाखा और अन्य पुलिस इकाइयों से भी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. इनमें एसटीएफ से जुड़े अधिकारी, विशेष शाखा के डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।
सीनियर अधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए
पुलिस मुख्यालय की ओर से 12 अक्टूबर को जारी दूसरे आदेश में भी 13 वरीय अधिकारियों को नेमरा में प्रतिनियुक्त किया गया है. इस सूची में पुलिस उप-महानिरीक्षक, एसटीएफ, झारखंड के इंद्रजीत महथा, विशेष शाखा के एसपी सुरेश, बोकारो के समादेष्टा राकेश कुमार झा और विशेष शाखा के एसपी हरविंदर सिंह के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा झारखंड पुलिस के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, जमशेदपुर के समादेष्टा राजेश कुमार, एटीएस से जुड़े अधिकारी रोशन गुड़िया, एसपी श्रीराम समद, धनबाद ग्रामीण एसपी एसओ मोहम्मद याकूब और जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. सूची में चतरा के सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नारायणजी प्रसाद और चेनपुर, गुमला की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति का नाम भी शामिल हैं।
15 अक्टूबर को योगदान, 19 को लौटेंगे अधिकारी
दोनों आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिनियुक्त अधिकारी निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर योगदान देंगे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस लौटेंगे. पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को संबंधित अधिकारियों के योगदान और वापसी से जुड़ी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों और इकाइयों को आदेश की सूचना भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है. इस तरह नेमरा में आयोजित होने वाले श्राद्ध कार्यक्रम के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों और विशेष पुलिस इकाइयों के अधिकारियों को एक साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है।