मौके पर अपर समाहर्ता श्री सलमान जफर खिजरी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक, संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
लातेहार: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आज उपायुक्त श्री संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद के द्वारा ओलंपियाड सत्र 2024 एवं 2025 के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को एक-एक लैपटॉप, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले विजेता प्रतिभागियों में हर्ष कुमार, संत कुमार शर्मा, रंजन राज एवं विशाल कुमार शामिल हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा ही उनकी सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने एवं शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।