Skip to main content
Home › Health › झारखंड स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं कर्मी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
DeogharHealthJharkhand News Desk

झारखंड स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं कर्मी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

झारखंड स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं कर्मी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

समारोह में चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े कर्मियों, तकनीकी कर्मियों, सफाईकर्मियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं विभागीय दायित्वों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

देवघर। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, देवघर की ओर से सिविल सर्जन सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े कर्मियों, तकनीकी कर्मियों, सफाईकर्मियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं विभागीय दायित्वों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। 

सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. मिश्रा ने सम्मानित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों में प्रत्येक पदाधिकारी एवं कर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी से इसी निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की अपील की।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्धन करना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. मिश्रा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संचयन, वीबीडी पदाधिकारी डॉ. अभय ,डीपीसी प्रवीण सिंह ,सम्मान पाने वाले पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Share this article