Skip to main content
Home › Tribal › उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित
JamshedpurTribalJharkhand News Desk

उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित

उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है।

जमशेदपुर:          समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। जन शिकायत निवारण दिवस में अतिक्रमित भूमि की वापसी, बिजली संबंधी समस्या, चौकीदार नियुक्ति, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, रेंट फिक्सेशन, बीएलओ कार्य से मुक्ति, हिट एंड रन मामले में मुआवजा भुगतान, जमीन विवाद से जुड़े आवेदन तथा सामाजिक/सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्राप्त हुए। 

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों का निष्पादन संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में स्थल जांच अथवा अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता है, उनमें त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराने का भी निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है।

Share this article