शिक्षक सम्मान सह सेवानिवृत्ति दरबार लगातार 22 महीनों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, यह आयोजन पूरे राज्य में अनूठा है और राँची जिले में नियमित रूप से हो रहा है
रांची: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय भवन, ब्लॉक-ए में आज पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिला के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शिक्षक सम्मान सह सेवानिवृत्ति दरबार लगातार 22 महीनों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि शिक्षक सम्मान सह सेवानिवृत्ति दरबार लगातार 22 महीनों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जो समाज के भविष्य के निर्माता हैं और बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “आप लोगों को सम्मानित करके हमें अत्यंत गर्व और हर्ष की अनुभूति हो रही है। आपने समाज को जो योगदान दिया है, वह सराहनीय है।”
राँची जिले में सेवानिवृत्ति के समस्त लाभ सेवानिवृत्ति के ही दिन समय पर दिए जा रहे हैं
उपायुक्त ने बताया कि सेवानिवृत्ति के समस्त लाभ सेवानिवृत्ति के ही दिन समय पर दिए जा रहे हैं। आज भी सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति लाभ तत्काल उपलब्ध कराए गए। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक तथा उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे राज्य में अनूठा है और ये राँची जिले में ही नियमित रूप से हो रहा है। शिक्षा विभाग की पूरी टीम को उन्होंने साधुवाद दिया।
जीवन का एक नया पड़ाव शुरू हुआ है। इसे मात्र सेवानिवृत्ति न समझें, बल्कि जीवन का एक नया चरण मानें
सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि 30-35 वर्षों की दीर्घ सेवा के बाद अब आपके जीवन का एक नया पड़ाव शुरू हुआ है। इसे मात्र सेवानिवृत्ति न समझें, बल्कि जीवन का एक नया चरण मानें। अब आपके पास अपने लिए, परिवार और समाज के लिए समय निकालने का अवसर है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने स्वास्थ्य के लिए अवश्य निकालें ताकि स्वस्थ रह सकें। साथ ही अपने अनुभव को समाज और बच्चों तक पहुँचाने का कार्य जारी रखें।
युवा पीढ़ी मोबाइल पर अधिक समय व्यतीत कर रही है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है
उपायुक्त ने युवा पीढ़ी पर मोबाइल के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी मोबाइल पर अधिक समय व्यतीत कर रही है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। सेवानिवृत्त शिक्षक युवाओं का मार्गदर्शन करें ताकि वे जागरूक रहें। उन्होंने समाज के वंचित एवं शोषित वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने तथा एक समृद्ध एवं भव्य समाज के निर्माण में अपना योगदान जारी रखने की अपील की।
उपायुक्त ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से शुभकामनाएँ दीं।
सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक/कर्मचारी:
1. श्री ठाकुर दास महतो, सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी, अंचल कार्यालय, नामकुम
2. मो. अब्दुल मतीन, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (उर्दू), राजकीय +2 उच्च विद्यालय, सोराई माण्डर, राँची
3. श्री देवी प्रसाद मुखर्जी, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय, हरिजन तमाड़
4. श्रीमती देव कुमारी रीता, सहायक शिक्षिका, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, इतिहासा, सिल्ली
5. श्री शिव शंकर महतो, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय, पपरिदा, सोनाहातु
6. श्रीमती सविता मिंज, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय, बोड़ेया, कांके
7. श्रीमती मीना प्रसाद, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय, जगन्नाथपुर, राँची-2
8. श्री सुधीर लकड़ा, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय, बंधुवा, नामकुम
9. श्री महेश्वर गुण्डा, सहायक शिक्षक, राजकीय उच्चतर उत्क्रमित विद्यालय, हेसातु, अनगड़ा
10. श्रीमती ओडिल ग्रेस कुल्लू, सहायक शिक्षिका, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दुण्डूल, नगड़ी
11. श्रीमती शिलवन्ती लिग्गा, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय, सारले, बुढ़मू
12. श्री उदय प्रताप सिंह, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय, डकरा, खेलारी
13. श्रीमती अन्विता मिश्रा, सहायक शिक्षिका, बी.एस.भी. मध्य विद्यालय, निवारणपुर, राँची
14. श्रीमती मरियम तिग्गा, सहायक शिक्षिका, कुलदीप मध्य विद्यालय, डोरण्डा, राँची-2
15. श्रीमती हुलाशी कन्जुलना, सहायक शिक्षिका, जी.ई.एल. चर्च मध्य विद्यालय, अमलेशा, तमाड़
16. सीमा भौमिक, सहायक शिक्षिका, डोरण्डा बालिका मध्य विद्यालय, डोरण्डा, राँची
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राँची, श्री धनंजय, जिला शिक्षा पदाधिकारी राँची मो. वसीम, जिला शिक्षा अधीक्षक राँची, श्री बादल राज तथा जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।