Skip to main content
Home › Tribal › उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने गिधनी बांध मत्स्य प्रक्षेत्र व फिश ब्रूड बैंक निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
DeogharTribalJharkhand News Desk

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने गिधनी बांध मत्स्य प्रक्षेत्र व फिश ब्रूड बैंक निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने गिधनी बांध मत्स्य प्रक्षेत्र व फिश ब्रूड बैंक निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिले में आधुनिक मत्स्य प्रक्षेत्र और फिश ब्रूड बैंक का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पररू ₹417.26 लाख की लागत से बदलेगी मत्स्य पालन की सूरत

देवघर:  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा आज दिनांक 31.10.2026 को देवघर प्रखंड के गिधनी पंचायत अंतर्गत झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (मत्स्य प्रभाग) के तहत देवघर जिला में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत गिधनी बांध मत्स्य प्रक्षेत्र को आधुनिक प्रक्षेत्र के रूप में विकसित करने के साथ फिश ब्रूड बैंक के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने कार्य की गुणवत्ता पर रोष प्रकट करते हुए संबंधित ऐजेंसी के साथ भवन प्रमंडल के अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ताकि कार्य की गुणवत्ता को बेहतर किया जा सके 

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने मत्स्य बीज और ब्रीडिंग उत्पादन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले श्ब्रीडिंग पूलश्, श्हैचिंग पूलश् एवं श्अंडा संग्रहण कक्षश् के प्रगति पर चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर उन्होंने कार्यरत एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी बचे हुए निर्माण कार्यों को पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण तरीके से और तय समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि इस आधुनिक प्रक्षेत्र के तैयार होते ही स्थानीय मछुआरों को उच्च गुणवत्ता वाले मत्स्य बीज आसानी से उपलब्ध कराए जा सकें।

इसके साथ ही उन्होंने हैचरी निर्माण कार्य के अंतर्गत ब्रीडिंग पूल व हैचिंग पूल में पाइप फिटिंग तथा वाटर टैंक से पानी के बहाव के नियंत्रण के लिए की जाने वाली तकनीकी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि भविष्य में ब्रीडिंग कार्य के समय पानी के बहाव और नियंत्रण में किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी या बाधा उत्पन्न न हो। आगे उपायुक्त ने कहा कि इस आधुनिक मत्स्य प्रक्षेत्र और ब्रूड बैंक के सुचारू रूप से शुरू हो जाने से देवघर और आसपास के पूरे क्षेत्र में मत्स्य उत्पादन में भारी वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार व आत्मनिर्भरता के नए अवसर पैदा होंगे।

 इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल ₹417.26 लाख की राशि स्वीकृत की गई है

गिधनी फिश ब्रूड बैंक को वैज्ञानिक और आधुनिक तरीके से संचालित करने के लिए यहाँ बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। इस परिसर में एक फिश हैचरी, एक बड़ी पानी की टंकी, दो ब्रीडिंग पूल, दो हैचिंग पूल, बारह नर्सरी पोंड (तालाब), चार रियरिंग पोंड, एक स्टॉक पोंड, एक स्टोर रूम, एक कार्यालय भवन और एक बड़े शेड का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में परियोजना के तहत बुनियादी ढांचे का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया गया है, जिसमें प्रक्षेत्र की चारदीवारी (बाउंड्री वॉल), कार्यालय भवन का निर्माण, गार्ड रूम, पी०सी०सी० रोड का निर्माण, तीन डीप बोरिंग और रियरिंग व नर्सरी टैंक@तालाबों का निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। इसके साथ ही परिसर में विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर लगाने का काम, दो मुख्य प्रवेश द्वारों का निर्माण और प्लंबिंग का कार्य भी अंतिम चरणों में है। वहीं दूसरी ओर, मत्स्य बीज और ब्रीडिंग उत्पादन के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले ब्रीडिंग पूल, हैचिंग पूल एवं अंडा संग्रहण कक्ष का निर्माण कार्य भी वर्तमान में तेजी से प्रगति पर है। 

इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री रणविजय, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी, एजेंसी व कर्मी उपस्थित थे।

Share this article