Skip to main content
Home › Agriculture › मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना देवघर जिले में 2048 लाभुकों का हुआ चयन, जोड़ा बैल व गव्य विकास की विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति
DeogharAgricultureJharkhand News Desk

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना देवघर जिले में 2048 लाभुकों का हुआ चयन, जोड़ा बैल व गव्य विकास की विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना देवघर जिले में 2048 लाभुकों का हुआ चयन, जोड़ा बैल व गव्य विकास की विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति

दिव्यांग, विधवा महिला और दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर योजना से जोड़ने का निर्देश

देवघर: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत गव्य प्रक्षेत्र की स्वीकृत योजनाओं के लाभुकों के चयन हेतु समाहरणालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की सघन जांच के उपरांत विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 2048 लाभुकों का अंतिम रूप से चयन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग, विधवा और किसी भी प्रकार की दुर्घटना के शिकार हुए परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर इस योजना का लाभ देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए, ताकि उनकी आजीविका में सुधार हो सके।

इसके अलावा चयन समिति द्वारा जांच के बाद गव्य विकास और पशुपालन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को हरी झंडी दी गई। इसके अंतर्गत जोड़ा बैल हेतु 54 लाभुक और दो गाय योजना के तहत 555 लाभुक चुने गए। वहीं पांच गाय योजना में 115 लाभुक, दस गाय योजना में 29 लाभुक, डीप बोरिंग योजना के तहत 98 लाभुक, वर्मी कम्पोस्ट के लिए 195 लाभुक तथा मिल्किंग मशीन हेतु 06 लाभुकों का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त पनीर-खोवा मेकिंग मशीन के लिए 06 लाभुक, काव मेट हेतु 435 लाभुक, हस्त चलित चैफ कटर के लिए 100 लाभुक और विद्युत चलित चैफ कटर योजना के तहत 120 लाभुक लाभान्वित किए गए 

इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती किरण कुमारी, उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्री रवि कुमार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित समिति के सभी सदस्य, संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share this article