त्योहारों के दौरान जनता की सेहत से खिलवाड़ रोकने के उद्देश्य से विभाग की विशेष टीम ने रायडीह प्रखंड के माँझाटोली, डुमरी और चैनपुर क्षेत्र के व्यावसायिक खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
गुमला: आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में मिलावटखोरी और अमानक खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है। त्योहारों के दौरान जनता की सेहत से खिलवाड़ रोकने के उद्देश्य से विभाग की विशेष टीम ने रायडीह प्रखंड के माँझाटोली, डुमरी और चैनपुर क्षेत्र के व्यावसायिक खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अमानक सामग्री बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गयाअभियान की शुरुआत संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर, आशा राज और तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया।
अभियान की शुरुआत माँझाटोली बाजार से हुई, जहाँ मेसर्स सुमन प्रसाद, मैसर्स विनोद कुमार गुप्ता, मेसर्स अक्षय जेनरल स्टोर, मेसर्स तुलसी होटल, मेसर्स पीटर तिर्की और मेसर्स अपना होटल की सघन जांच की गई।
मेसर्स विनोद कुमार गुप्ता की दुकान से श्टाटा नमकश् का नमूना सील कर गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य जाँच प्रयोगशाला भेजा गया।
खाद्य प्रतिष्ठान परिसर में तय मानकों के अनुरूप साफ-सफाई न रखने पर मैसूर अक्षय जेनरल स्टोर, मेसर्स तुलसी होटल और मेसर्स पीटर तिर्की पर अर्थदंड लगाया गया।
मेसर्स अपना होटलश् में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्रियों को एक साथ रखने तथा परिसर में गंदगी पाए जाने पर संचालक के खिलाफ जुर्माना वसूला जायेगा।
डुमरी बाजार में जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के कई गंभीर उल्लंघन सामने आए मेसर्स अभिषेक यादव की दुकान से अमानक छोला फिंकवाया गया, वहीं मेसर्स केशरी दुकान में रासायनिक रंगों (अखाद्य) के उपयोग की पुष्टि होने पर तैयार जलेबियों एवं बूँदी को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। मेसर्स केशरी दुकान से उपयोग के तिथि समाप्त (एक्सपायर्ड) हो चुकी कोल्ड ड्रिंक बरामद होने पर दुकानदार पर अर्थदंड लगाया गया। जांच दल ने मेसर्स श्हिंदुस्तान बेकरीश् के एक पिकअप वाहन को पकड़ा, जिसमें बिना लेबल और निर्माण तिथि (मैन्युफैक्चरिंग डेट) के खाद्य उत्पाद ढोए जा रहे थे। वाहन संचालक को नियमों का तत्काल पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया। टीम ने मेसर्स अली स्टोर, मेसर्स कृष्णा स्टोर, मेसर्स रवि प्रसाद साहू, मेसर्स सरोज देवी,मेसर्स टू सिस्टर मोमोज-चाउमीन और मेसर्स न्यू रिशु मेडिकल हॉल का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चैनपुर बाजार के प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी होटल और मिष्ठान संचालकों को सख्त चेतावनी छेना मिठाइयों में मैदे व केमिकल पर रोकरू छेना से बनने वाली मिठाइयों में मैदे की मिलावट और सफेदी लाने के लिए हानिकारक औद्योगिक केमिकल (हाइड्रो) का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। मिठाइयों को चमकीला बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रासायनिक व अखाद्य रंगों को जनस्वास्थ्य के लिए जानलेवा बताते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को तत्काल सील कर संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।