Skip to main content
Home › Administration › उपायुक्त संदीप कुमार के अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न
LateharAdministrationJharkhand News Desk

उपायुक्त संदीप कुमार के अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न

उपायुक्त संदीप कुमार के अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त, हाईवे से शहर तक प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने का निर्देश

लातेहार: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात का सुचारु संचालन, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों एवं शहरी सड़कों पर नियमित निगरानी रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कारवाई की जाय। सड़कों को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मुख्यालय डीएसपी को हाईवे के साथ-साथ अन्य सड़कों में भी जहां भारी वाहनों का परिचालन होता है, निरंतर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के दौरान सितंबर माह में हुई 10 दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मृत्यु तथा 9 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। जो की पिछले माह की तुलना में कमी आयी है। समीक्षा में सामने आया कि अधिकांश दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों की लापरवाही प्रमुख कारण रही। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट नहीं पहनने तथा यातायात नियमों की अनदेखी के मामलों पर चिंता जताई गई।

जिले में गठित *जिला हाईवे टास्क फ़ोर्स के सदस्य* गंभीरता से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि हाईवे के बगल में अवैध ढाबा या होटल का निर्माण नहीं हो तथा किसी भी तरह के वाहन सड़क पर या सड़क के किनारे वाहन पार्क नहीं करें, ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमसंगत कारवाई करने का निदेश दिया गया।

उपायुक्त ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़क किनारे उगी झाड़ियों की छंटाई, दृश्यता में सुधार तथा दुर्घटना संभावित मार्गों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अत्यंत ब्लाइंड कर्व पॉइंट के पास सर्कुलर मिरर लगाने एवं रम्बल स्ट्रिप लगाने का निदेश दिया गया।सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए की गई प्रवर्तन की कारवाई में बढ़ोतरी की जाए | उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित जांच एवं दंडात्मक कार्रवाई जारी रखी जाए। साथ ही, दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक साइनेज, सड़क सुरक्षा अवसंरचना में सुधार तथा आम नागरिकों के बीच यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केवल प्रवर्तन कार्रवाई ही नहीं, बल्कि सड़क की स्थिति में सुधार, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और वाहन चालकों की जिम्मेदार भूमिका भी आवश्यक है। सभी संबंधित पदाधिकारी नियमित निगरानी रखते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सतत एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आपसी समन्वय के साथ नियमित कार्रवाई एवं निगरानी सुनिश्चित करें तथा की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराएं।

बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड, सिविल सर्जन, लातेहार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, लातेहार, पुलिस उपाधीक्षक (मु), लातेहार, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, लातेहार, PIU, (NHAI), उत्पाद अधीक्षक, लातेहार एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share this article