Skip to main content
Home › Administration › चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए देवघर नगर निगम अलर्ट, नालों की सफाई में तेजी लाने का निर्देश
DeogharAdministrationJharkhand News Desk

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए देवघर नगर निगम अलर्ट, नालों की सफाई में तेजी लाने का निर्देश

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए देवघर नगर निगम अलर्ट, नालों की सफाई में तेजी लाने का निर्देश

अपर नगर आयुक्त ने वार्ड जमादारों के साथ की बैठक, जलजमाव से निपटने के लिए सफाई फत्ज् गठित करने का निर्देश

देवघर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव के कारण झारखंड के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए देवघर नगर निगम प्रशासन सतर्क हो गया है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 30 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए नगर निगम ने शहर में जलजमाव की समस्या से निपटने तथा आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सफाई शाखा के सभी वार्ड जमादारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के निचले इलाकों, संकरी गलियों एवं मोहल्लों में जलजमाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए नालियों की विशेष सफाई कराने का निर्देश दिया गया। अपर नगर आयुक्त ने सभी वार्ड जमादारों को निर्देशित किया कि अपने-अपने वार्ड क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नालियों की सफाई का कार्य हर हाल में कल तक पूरा कराना सुनिश्चित करें, ताकि संभावित भारी बारिश के दौरान पानी के बहाव में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

इसके अतिरिक्त, बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली आकस्मिक परिस्थितियों से त्वरित रूप से निपटने के लिए सफाई शाखा को एक विशेष क्विक रिस्पॉन्स टीम (फत्ज्) गठित करने का निर्देश दिया गया है। यह टीम प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित स्थलों का भ्रमण करेगी तथा जलजमाव, नाली जाम और अन्य सफाई संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगी।

अपर नगर आयुक्त ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें तथा सफाई एवं जलनिकासी व्यवस्था की लगातार निगरानी रखें।

निगम का उद्देश्य संभावित बारिश के दौरान शहरवासियों को जलजमाव से होने वाली परेशानियों से बचाना और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

Share this article