Skip to main content
Home › Health › एक कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु का शव मिला; शक दो महिलाओं पर है, जिन्हें एक बैग ले जाते हुए देखा गया था।
PalamuHealthJharkhand News Desk

एक कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु का शव मिला; शक दो महिलाओं पर है, जिन्हें एक बैग ले जाते हुए देखा गया था।

एक कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु का शव मिला; शक दो महिलाओं पर है, जिन्हें एक बैग ले जाते हुए देखा गया था।

सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं झोला लेकर अस्पताल परिसर की ओर जाती और करीब एक घंटे बाद बिना झोले लौटती दिखाई दीं

पलामू:  झारखंड के पलामू से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) परिसर में नवजात का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इस मामले पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद प्रशासन ने मंगलवार शाम करीब सात बजे उत्तम हॉस्पिटल और निपुन अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया. जांच में सामने आया कि पाटन क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग का उत्तम हॉस्पिटल में आठ माह का गर्भपात कराया गया था

पलामू के मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच परिसर में नवजात का शव मिलने के मामले में प्रशासन ने उत्तम हॉस्पिटल और निपुन अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं झोला लेकर अस्पताल परिसर की ओर जाती और करीब एक घंटे बाद बिना झोले लौटती दिखाई दीं. जांच में आठ माह के गर्भपात और शव फेंकने के आरोप सामने आए है. 

Share this article