झारखंड सरकार ने वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत भारतीय वन सेवा के 39 अधिकारियों का तबादला पदस्थापन हुआ है.
रांची: झारखंड सरकार ने वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत भारतीय वन सेवा के 39 अधिकारियों का तबादला पदस्थापन हुआ है. साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं.
1994 बैच के राजकुमार वाजपेयी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा उन्हें पलामू, हजारीबाग, रांची और दुमका के निदेशक, प्रसार वानिकी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
वहीं 1995 बैच के जब्बर सिंह को स्थानांतरित करते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैंपा, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके पहले जब्बर सिंह बिरसा जैविक उद्यान, रांची के निदेशक थे. वहीं कर्मा जिंपा भुटिया को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास, रांची की जिम्मेदारी दी गई है.
वहीं 1999 बैच के सिद्धार्थ त्रिपाठी को झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. उनको अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एफडीए रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं एसआर नटेश को मुख्य वन संरक्षक, सतर्कता, रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
वर्तमान में उनके पास मुख्य वन संरक्षक, वन प्राणी, रांची की जिम्मेदारी है. साथ ही एसआर नटेश पीटीआर के भी निदेश हैं. इसके अलावा आर थंगा पांडेयन को महाप्रबंधक लघु वन विकास निगम, हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है. वहीं पीआर नायडु को प्रोन्नति देते हुए क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, रांची की जिम्मेदारी दी गई है.
साथ ही डॉ. वी बासकरन, ममता प्रियदर्शी, सबा आलम अंसारी, अभिषेक कुमार, प्रवेश अग्रवाल, कुमार आशीष, विजय शंकर दुबे, सौरभ चंद्रा, विनय कांत मिश्रा, विकास कुमार उज्जवल, सत्यम कुमार, अविरुप सिन्हा, आदित्य नारायण, मुकेश कुमार, नीतीश कुमार, सौमित्र शुक्ला, विकास पालीवाल, राहुल कुमार, बनकर अजिंक्य देवीदास, सात्विक, अहमद बेलाल अनवर, राहुल मीणा, अशुंमान, एबिन बेनी अब्राहम, शिंदे संदीप कारभारी, पुष्कर काले, आदर्श शरण, अनुराधा मिश्रा, मोहित कुमार बंसल, नवनीत बीआर और श्वेताब सुमन के नाम शामिल हैं.