नेशनल लॉन बाउल्स चैम्पियनशिप में देवघर के बच्चों ने झारखंड के लिए जीते 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक। थाईलैंड में आयोजित योग चैम्पियनशिप में देवघर के खिलाड़ी ने भारत के लिए जीता कांस्य।
देवघर: जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में आज दिनांक 04.11.2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने हाल ही में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देवघर जिले के बच्चों, खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मुलाकात की। उपायुक्त ने सभी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य में और बेहतर करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, उन्होंने खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए जिला खेल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
ओडिशा के बलांगीर में 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 6वीं अंडर-25 नेशनल लॉन बाउल्स चैम्पियनशिप में देवघर के खिलाड़ियों ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 3 पदक (1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) अपने नाम किए।
सूरज कुमार केशरी ने लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
सोनी कुमारी गुप्ता ने अंडर-25 एकल स्पर्धा (Single Event) में शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक (Silver Medal) जीता।
करण कुमार ने अंडर-25 मिक्स जोड़े इवेंट (Mixed Pairs Event) में बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया।
जिले के आलोक कुमार का चयन श्कॉमनवेल्थ कबड्डी चैम्पियनशिप 2026श् के लिए तकनीकी पदाधिकारी (Technical Official) के रूप में हुआ था। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 21 से 31 अक्टूबर 2026 तक अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित की गई थी, जिसमें भारत सहित दुनिया के 14 देशों ने भाग लिया था। इस वैश्विक प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर भी किया गया था, जहां आलोक कुमार ने जिले का मान बढ़ाया। इसके अलावा योग के क्षेत्र में देवघर के रक्षित चंद्र झा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का तिरंगा फहराया है। थाईलैंड में श्वल्र्ड फेडरेशन फॉर योग स्पोट्र्सश् (FFYS) एशिया पैसिफिक द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में रक्षित ने सब-जूनियर ट्रेडिशनल योग (Sub Junior Traditional Yoga) और आर्टिस्टिक योग स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर देश व जिले को गौरवान्वित किया है।