Skip to main content
Home › Tribal › जिला उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला का लिया जायजा
JamshedpurTribalJharkhand News Desk

जिला उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला का लिया जायजा

जिला उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला का लिया जायजा

होम टू रोल वेरिफिकेशन, प्रपत्रों की सुपर चेकिंग कर शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर:  जिला अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्वाह्न 11:00 बजे से बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला की पांचवीं बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन द्वारा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 411 एवं 412 (मदर्स होम पब्लिक स्कूल) तथा ओड़िया मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 222 एवं 223 का भ्रमण कर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला के आयोजन की जानकारी ली। इस दौरान ईआरओ सह अपर उपायुक्त श्री अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह समेत संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर व अन्य संबधित उपस्थित रहे। 

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ एवं बीएलए-2 के बीच समन्वय, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति तथा मतदाताओं को नोटिस एवं सत्यापन प्रक्रिया के संबंध में दी जा रही जानकारी का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान केन्द्र स्तर पर बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पुनरीक्षण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। चुनाव पाठशाला के माध्यम से मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया जाए।

उपायुक्त ने बूथ संख्या 222 एवं 223 पर होम टू रोल वेरिफिकेशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाताओं से संबंधित विवरण का मतदाता सूची से मिलान, सत्यापन की प्रगति तथा संबंधित प्रपत्रों में दर्ज सूचनाओं की शुद्धता की समीक्षा की। वहीं, 276 बूथ संख्या आस्था स्पेस टाउन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने स्वयं विभिन्न प्रपत्रों की सुपर चेकिंग की तथा बीएलओ और बीएलओ 2 की मीटिंग में शामिल हुए। इस क्रम में प्रपत्रों में दर्ज विवरण एवं संलग्न दस्तावेजों का मिलान करते हुए सत्यापन कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रपत्रों में दर्ज सूचनाओं एवं दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि, विसंगति अथवा अपूर्णता पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक सुधार किया जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं बीएलओ पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। सत्यापन के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल रहे तथा अपात्र एवं दोहराव वाली प्रविष्टियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

Share this article