Skip to main content
Home › Education › उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने RAMP योजना के तहत निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए देवघर से 100 युवाओं को CIPET रांची किया रवाना
DeogharEducationJharkhand News Desk

उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने RAMP योजना के तहत निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए देवघर से 100 युवाओं को CIPET रांची किया रवाना

उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने RAMP योजना के तहत निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए देवघर से 100 युवाओं को CIPET रांची किया रवाना

तकनीकी रूप से दक्ष बनेंगे देवघर के युवा- उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया केवल किताबी ज्ञान नहीं, तकनीकी कौशल से संवरेगा युवाओं का भविष्य उपायुक्त

देवघर:   झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम (JIIDCO) की रैंप (RAMP &एम.एस.एम.ई. प्रदर्शन को बढ़ाना और तेज करना) योजना के अंतर्गत केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: CSTS) हेहल, रांची में आयोजित होने वाले कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आज जिला प्रशासन, देवघर द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देकर रांची के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर सूचना भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का युग तकनीक और कौशल का युग है। वर्तमान समय में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योगों की मांग के अनुरूप तकनीकी दक्षता हासिल करना युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। CIPET जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान से प्राप्त यह 3 और 4 माह का आवासीय प्रशिक्षण आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।

उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए आगे कहा कि ष्आप सभी इस सुनहरे अवसर का भरपूर लाभ उठाएं, पूरी लगन व अनुशासन के साथ आधुनिक मशीनों और प्लास्टिक प्रोसेसिंग की बारीकियों को सीखें। यह प्रशिक्षण आपके करियर को एक नई दिशा देगा। आने वाले समय में देवघर के देवीपुर में निर्माणाधीन प्लास्टिक पार्क के शुरू होने के बाद आप जैसे कुशल और प्रशिक्षित युवाओं को अपने ही गृह जिले में रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपको बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा और आप जिले के औद्योगिक विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सकेंगे।

इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छैक्ब् और छब्टम्ज् से मान्यता प्राप्त ये कोर्सेज आपको उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार करेंगे। यह निःशुल्क प्रशिक्षण न केवल आपको रोजगार दिलाएगा, बल्कि आपके परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। इस अवसर पर जिला कौशल विकास पदाधिकारी श्री शैलेंद्र शाह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, ब्प्च्म्ज् के निदेशक श्री ए. के. जोशी एवं उनकी टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, क्डथ्ज् के वरीय परियोजना पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सिंह एवं उनकी टीम, तथा न्छक्च् के स्किल प्रोफेशनल श्री प्रियव्रत कुमार उपस्थित रहे। 

प्रशिक्षण एवं चयन से जुड़ी प्रमुख बातेंर’ चयन प्रक्रियारू इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए देवघर जिले से कुल 400 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से प्रथम चरण में 100 योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर रांची भेजा गया है। निकट भविष्य में ब्प्च्म्ज् में सीट की उपलब्धता के आधार पर शेष अभ्यर्थियों को भी प्रशिक्षण हेतु भेजा जाएगा।

प्रशिक्षण अवधि एवं पाठ्यक्रमरू सभी कोर्सेज छैक्ब् एवं छब्टम्ज् से मान्यता प्राप्त (छैफथ् लेवल 3 एवं 3.5) हैं, जिनमें शामिल हैं:

     1. मशीन अॉपरेटर असिस्टेंट दृ प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग (डव्।-च्च्) दृ 03 माह (10वीं पास)

     2. मशीन अॉपरेटर असिस्टेंट दृ इंजेक्शन मोल्डिंग (डव्।-प्ड) दृ 03 माह (10वीं पास)

     3. मशीन अॉपरेटर दृ प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग (डव्-च्च्) दृ 04 माह (11वीं पास)

     4. मशीन अॉपरेटर दृ इंजेक्शन मोल्डिंग (डव्-प्ड) दृ 04 माह (11वीं पास)

निःशुल्क सुविधाएं एवं प्लेसमेंटरू प्रशिक्षण के दौरान सभी अभ्यर्थियों को शिक्षण सामग्री, आवास, भोजन तथा ड्रेस पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के उपरांत उन्हें झारखंड व देश की अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों में 100ः प्लेसमेंट का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

Share this article