पारंपरिक कारीगरों एवं सूक्ष्म उद्यमियों को AI, डिजिटल भुगतानए ई.कॉमर्सए GeM पोर्टल एवं उद्यमिता विकास की दी गई जानकारी
चतरा: भारत सरकार के सूक्ष्मए लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई.विकास कार्यालयए रांची की ओर से आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को चतरा प्रखंड के राजपुर स्थित पंचायत भवन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर आधारित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं योजना के लाभार्थियों को आधुनिक तकनीकए डिजिटल माध्यमों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक ;स्क्डद्धए चतरा श्री मनीष कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजपुर के मुखिया श्री विकास कुमारए जिला उद्यमी समन्वयक श्री हेमंत केसरीए श्री अरविंद कुमारए श्री पिंटू कुमारए ब्लॉक उद्यमी समन्वयक श्री सुमन सिंह तथा एमएसएमई.विकास कार्यालयए रांची के सहायक निदेशक ग्रेड.प् श्री सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र में सहायक निदेशक श्री सुरेंद्र शर्मा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए उनसे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की अपील की।
मुखिया श्री विकास कुमार ने प्रतिभागियों को बैंकिंग सुविधाओंए स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार ने अपने संबोधन में पारंपरिक कारीगरों एवं सूक्ष्म उद्यमियों को आधुनिक तकनीक अपनानेए वित्तीय प्रबंधनए बैंक ऋण सुविधाओं का लाभ लेने तथा अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक जानकारी दी गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विशेषज्ञ सुश्री लिली गोरेट्टी एक्का ने AI की कार्यप्रणाली एवं छोटे उद्यमों में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि AI के माध्यम से उत्पादों के प्रचार.प्रसारए व्यवसाय प्रबंधन और बाजार तक पहुंच को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
वित्तीय साक्षरता सत्र में बैंक प्रबंधक ने बैंकिंग सुविधाओंए ऋण एवं वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देते हुए उद्यमियों को वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं GeM स्टेट फैसिलिटेटर श्री सुबोध कुमार ने गवर्नमेंट ई.मार्केटप्लेस GeM पोर्टल पर पंजीकरणए सरकारी खरीद प्रक्रिया तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी।
इसी क्रम में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंकए चतरा के प्रबंधक श्री शिवम गौतम ने डिजिटल साक्षरताए डिजिटल भुगतानए सुरक्षित ऑनलाइन लेन.देन एवं सेल्स स्ट्रेटेजी के संबंध में जानकारी साझा की। तकनीकी सत्र के अंतिम चरण में सहायक निदेशक श्री सुरेंद्र शर्मा ने एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओंए उद्यमिता विकासए स्वरोजगार के अवसरों एवं उद्यमों के विस्तार के लिए उपलब्ध सहायता के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसए वित्तीय साक्षरताए ई.कॉमर्स, GeM पोर्टल, डिजिटल लेन.देन, QR कोड जनरेशन एवं उद्यमिता विकास जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं सूक्ष्म उद्यमियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक व्यावसायिक अवसरों से जोड़ते हुए उनकी आर्थिक एवं उद्यमशील क्षमता को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन एमएसएमई.विकास कार्यालयए रांची की टीम द्वारा किया गया। अंत में जिला उद्यमी समन्वयक श्री हेमंत केसरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री उद्धव पाठक ने भी सहयोग प्रदान किया।