कार्यक्रम के दौरान सभी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल आदर्शों को आत्मसात करने तथा अपने दैनिक कार्यों में संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया।
देवघर: संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ किया तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल आदर्शों को आत्मसात करने तथा अपने दैनिक कार्यों में संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव, समानता एवं नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और नगर निगम की सेवाओं के माध्यम से आम नागरिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के प्रति सम्मान एवं नागरिक कर्तव्यों की भावना को मजबूत करना तथा सभी कर्मियों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।