16 साल से अधिक उम्र जमानत खारिज का आधार नहीं, ऐसा क्यों बोला झारखंड हाईकोर्ट, बताई वजह
2h ago · 1 min read
झारखंड हाईकोर्ट ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की व्याख्या करते हुए स्पष्ट किया है कि अपराध की गंभीरता या नाबालिग की उम्र 16 साल से अधिक होना अपने आप में जमानत खारिज करने का आधार नहीं हो सकता। जमानत देने से इनकार करने के लिए कानून में निर्धारित ठोस कारणों का होना जरूरी है।