बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2026) को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, पात्र किसानों को शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 25.11.2026 को समाहरणालय कक्ष में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2026) के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (क्स्डब्) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने खरीफ मौसम 2026 के तहत प्राप्त फसल बीमा आवेदनों की गहन समीक्षा की। इस क्रम में इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि द्वारा देवघर जिले में प्राप्त कुल फसल बीमा आवेदनों एवं बीमित क्षेत्रफल से संबंधित अद्यतन जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिसके पश्चात आवेदनों में पाई गई विभिन्न तकनीकी त्रुटियों एवं अस्वीकृति के कारणों से भी समिति को अवगत कराया गया।
इसके अलावा बैठक में अस्वीकृत आवेदनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने संबंधित अधिकारियों और बीमा एजेंसी को सख्त एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीमा एजेंसी को निर्देशित किया कि वे श्लैंड रिकॉर्ड @ लैंड एरिया मिस मैच (Land Record @ Land Area Mismatch) से संबंधित सभी आवेदनों की प्रखंड एवं पंचायतवार सूची तत्काल उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही, उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे प्राप्त सूची के आधार पर त्वरित सत्यापन करते हुए एक सप्ताह के भीतर अपना विस्तृत जांच प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करें। आगे बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि पात्र किसानों के आवेदनों को किसी भी स्थिति में अनावश्यक रूप से अस्वीकृत न किया जाए।
उन्होंने समिति के सभी सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिकाधिक पात्र किसानों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया, ताकि जिले के किसी भी किसान को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी, नाबार्ड के अधिकारी, डीपीओ, एलडीएम, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, समिति के सदस्य एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।