Skip to main content
Home › Health › देवघर जिले में 09 से 23 दिसंबर तक चलेगा घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान; शत-प्रतिशत घरों को आच्छादित करने का उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया का निर्देश
DeogharHealthJharkhand News Desk

देवघर जिले में 09 से 23 दिसंबर तक चलेगा घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान; शत-प्रतिशत घरों को आच्छादित करने का उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया का निर्देश

देवघर जिले में 09 से 23 दिसंबर तक चलेगा घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान; शत-प्रतिशत घरों को आच्छादित करने का उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया का निर्देश

स्कूली बच्चों को कुष्ठ रोग के लक्षणों और बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जिले के सभी विद्यालयों में विशेष जांच अभियान चलाया जाए प्रथम चक्र कुष्ठ रोगी खोज अभियान (स्ब्क्ब् 2026-27) के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में प्रथम चक्र कुष्ठ रोगी खोज अभियान (स्ब्क्ब् 2026-27) के सफल संचालन को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में 09 दिसंबर से 23 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

घर-घर जाकर जांच करेंगी प्रशिक्षित टीमें

बैठक में जानकारी दी गई कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले भर में विशेष टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक पुरुष और एक महिला सदस्य शामिल रहेंगे, ताकि महिलाओं की स्वास्थ्य जांच महिला सदस्य और पुरुषों की जांच प्रशिक्षित पुरुष स्वास्थ्यकर्मी द्वारा सहजता से की जा सके। अभियान की सघन निगरानी के लिए सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त किए गए हैं, साथ ही सभी प्रखंडों की सहिया को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। आगे उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा, समाज कल्याण, कल्याण, पंचायती राज तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 23 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के शत-प्रतिशत घरों तक पहुंचकर लोगों की जांच सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी संभावित मरीज छूटने न पाए।

लक्षण दिखने पर न करें अनदेखी उपायुक्त

उपायुक्त ने अधिकारियों को अभियान पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ संचालित करने को कहा। आम नागरिकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और उपचार बेहद जरूरी है। शरीर पर हल्के रंग के दाग-धब्बे (जिनमें सुन्नपन हो) या हाथ-पैर में झनझनाहट जैसे लक्षण दिखने पर उन्हें नजरअंदाज न करें और तुरंत स्वास्थ्यकर्मियों से जांच कराएं। समय पर पहचान और नियमित दवा के सेवन से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। अभियान के दौरान व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

स्कूलों में भी चलेगा जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच अभियान

अभियान के व्यापक विस्तार को लेकर उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को कुष्ठ रोग के लक्षणों और बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जिले के सभी विद्यालयों में विशेष जांच अभियान चलाया जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अभियान के दौरान सभी स्कूली बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रारंभिक अवस्था में ही संभावित मामलों की पहचान कर उनका त्वरित उपचार शुरू किया जा सके।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, एसीएमओ, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, सभी प्रखंडो के एमओआईसी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थे।

Share this article