जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों से अपील की कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है।
लोहरदगा: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को शंख मोड़ पिकेट के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी, लोहरदगा एवं सड़क सुरक्षा टीम द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटी-बड़ी लगभग 30 से 40 वाहनों की जांच की गई।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों से अपील की कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है।
सड़क सुरक्षा अपनाएं, जीवन सुरक्षित बनाएं।