Skip to main content
Home › Agriculture › खरीफ विपणन मौसम 2026-27रू धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक
DeogharAgricultureJharkhand News Desk

खरीफ विपणन मौसम 2026-27रू धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक

खरीफ विपणन मौसम 2026-27रू धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक

इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जीएम डीआईसी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

देवघर:  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय कक्ष में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आगामी धान अधिप्राप्ति से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं, ताकि निर्धारित तिथि पर किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े

इसके अलावा समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को प्रखंड वार टीम गठित कर किसानों का ई-केवाईसी एवं भूमि अभिलेख सत्यापन कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने लैंप्स और पैक्स की ग्रेडिंग करने, योग्य धान अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन करने तथा सभी अधिप्राप्ति केंद्रों व राइस मिलों पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की सूची समय पर तैयार करने को कहा।

आगे उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि राइस मिलों के चयन से पूर्व उनकी मिलिंग क्षमता, भंडारण क्षमता, अधिप्राप्ति केंद्र से दूरी और पूर्व के लंबित मामलों की स्थिति की गहन जांच कर ली जाए। इसके अतिरिक्त, धान एवं सीएमआर के सुरक्षित भंडारण हेतु पर्याप्त गोदामों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी अधिप्राप्ति केंद्रों की भौतिक जांच करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जीएम डीआईसी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Share this article