Skip to main content
Home › Tribal › झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के समृद्व लोक एवं जनजातिय कला-संस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत, प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
DeogharTribalJharkhand News Desk

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के समृद्व लोक एवं जनजातिय कला-संस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत, प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के समृद्व लोक एवं जनजातिय कला-संस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत, प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा युवाओं की सांस्कृतिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक-17 नवम्बर से 27 नवम्बर, 2026 तक राज्यवापी सांस्कृतिक गीत-संगीत प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए जाने है।

देवघर:  उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानियां द्वारा जानकारी दी गयी कि झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर राज्य के समृद्व लोक एवं जनजातिय कला-संस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत एवं वादन परंपराओं को प्रोत्साहित करने, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा युवाओं की सांस्कृतिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक-17 नवम्बर से 27 नवम्बर, 2026 तक चरणबद्व रूप से राज्यवापी सांस्कृतिक गीत-संगीत प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए जाने है।

इसके अलावा उक्त आयोजित राज्य व्यापी सांस्कृतिक गीत-संगीत प्रतियोगिता कार्यक्रम हेतु देवघर जिले से कलाकारों का चयन किया जाना है। प्रतियोगिता के अन्तर्गत हिन्दी@क्षेत्रीय भाषा में सभी प्रकार के गायन शैली मेें गायन की प्रस्तुति की जायेगी, जिसके अन्तर्गत गजल, हिन्दी गीत@नागपुरी गीत-नृत्य@भजन@सूफी गायन@क्षेत्रीय भाषीय गीत-संगीत आदि विधाओं में प्रस्तुति के माध्यम से योग्य प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा। प्रतियोगिता में 16 वर्ष से 30 वर्ष तक के आयु वर्ग के प्रतिभागियों को सम्मलित किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त उपरोक्त के आलोक में देवघर जिला में उक्त कार्यक्रम का आयोजन दिनांक-21.11.2026 को सूचना भवन, देवघर समय 09ः30 बजे पूर्वाहन से किया जायेगा। देवघर जिला के इच्छुक कलाकार दिनांक-20.11.2026 समय 05ः00 बजे अपराह्न तक जिला खेल कार्यालय, के0के0एन0 स्टेडियम, देवघर में अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों द्वारा दिनांक- 26 नवम्बर से 28 नवम्बर तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा।

Share this article