अभियान के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का किया गया प्रयास जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जिले के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया हैशटैग अभियान में भागीदारी सुनिश्चित कर मतदाताओं को किया जागरूक
देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने तथा चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.11.2026 को (अपराह्न 12रू00 बजे से 01रू00 बजे तक) जिले में विशेष सोशल मीडिया अभियान का संचालन किया गया। इसको लेकर फेसबुक, ट्विटर (ग्), इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर एक घंटे का विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तह #DownloadECINet हैशटैग का उपयोग कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया गया।
इसके अलावा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद जोड़ना है, जिनकी उम्र 01 अक्टूबर, 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, परंतु किसी कारणवश उनका नाम इस सूची में शामिल नहीं हो सका है। ऐसे सभी अर्हता प्राप्त नागरिकों को नियमनुसार अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आगामी 15 नवंबर, 2026 तक अपने बी०एल०ओ० (ठस्व्) के माध्यम से अथवा अॉनलाइन माध्यम से विहित घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरने का अवसर प्रदान किया गया है। विशेष रूप से युवाओं और छात्र-छात्राओं को लक्षित करते हुए जिन युवाओं का नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने मोबाइल में म्ब्प्छमज ।चच अवश्य डाउनलोड करें। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से छात्र-छात्राएं अत्यंत सुगमता से फॉर्म-6 और आवश्यक घोषणा पत्र जमा कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, जिसके लिए विभिन्न कॉलेजों में अभियान का संचालन किया गया, ताकि देवघर जिले में एक समावेशी और त्रुटिहीन मतदाता सूची का निर्माण किया जा सके।