इसमें मिट्टी के दीये, खिलौने, मूर्तियां, सजावटी सामान, घरौंदे, करंज का तेल, बांस से निर्मित उत्पाद, जूट के थैले, करंज मधु सहित कई पारंपरिक व हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध हैं। मेले में स्थानीय व्यंजनों का भी स्वाद ले सकेंगे
लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज समाहरणालय मैदान में दीपावली मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। यह मेला 5 से 8 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
मेले में स्थानीय कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार विभिन्न स्थानीय उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें मिट्टी के दीये, खिलौने, मूर्तियां, सजावटी सामान, घरौंदे, करंज का तेल, बांस से निर्मित उत्पाद, जूट के थैले, करंज मधु सहित कई पारंपरिक एवं हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त मेले में आने वाले लोग स्थानीय व्यंजनों का भी स्वाद ले सकेंगे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि दीपावली मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों एवं स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा कारीगरों की आय एवं स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही, स्थानीय कला, संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर स्थानीय कारीगरों एवं उत्पादकों का उत्साहवर्धन करें तथा स्थानीय उत्पादों की खरीदारी को प्राथमिकता दें।
आज इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।