थाने से 200 मीटर दूर डकैती, डेढ़ घंटे तक मचाया उत्पात; चांडिल में परिवार को बंधक बना लूटे 80 लाख
2h ago · 1 min read · 2 views
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण ज्वेलर्स के संचालक सुरेश चौधरी के घर में हथियारबंद डकैतों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की। नकाबपोश आठ डकैतों ने डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाया और 80 लाख से अधिक के जेवर और पांच लाख नकद लेकर भाग निकले।