Skip to main content
Home › Tribal › झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत कोडरमा के सभी 25 संकुल संगठनों में आयोजित हुई विशेष बैठक, सामूहिक शपथ और अन्य गतिविधियाँ
KodermaTribalJharkhand News Desk

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत कोडरमा के सभी 25 संकुल संगठनों में आयोजित हुई विशेष बैठक, सामूहिक शपथ और अन्य गतिविधियाँ

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत कोडरमा के सभी 25 संकुल संगठनों में आयोजित हुई विशेष बैठक, सामूहिक शपथ और अन्य गतिविधियाँ

बैठक के दौरान सखी मंडल की दीदियों ने सामाजिक कुरीतियों (जैसे डायन प्रथा, बाल विवाह एवं नशाखोरी) के उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और झारखंड राज्य के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देने की सामूहिक शपथ ली।

 कोडरमा:      झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य भर में मनाए जा रहे 'स्थापना दिवस पखवाड़ा' के अंतर्गत आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को कोडरमा जिले के सभी 6 प्रखंडों के कुल 25 संकुल स्तरीय स्वावलंबी सहकारी समितियों (संकुल संगठन) में विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

पलाश ,झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), कोडरमा के तत्वावधान में आयोजित इन गतिविधियों में सखी मंडल की दीदियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। आज के कार्यक्रमों की मुख्य झलकियां निम्नलिखित रहीं:

1. विशेष बैठक एवं कार्ययोजना पर चर्चा: सभी 25 संकुल संगठनों में विशेष बैठकों का आयोजन कर आजीविका संवर्धन, संगठनात्मक मजबूती और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

2. सामूहिक शपथ ग्रहण: बैठक के दौरान सखी मंडल की दीदियों ने सामाजिक कुरीतियों (जैसे डायन प्रथा, बाल विवाह एवं नशाखोरी) के उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और झारखंड राज्य के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देने की सामूहिक शपथ ली।

3. नई ऋण वितरण एवं ऋण की वापसी : संकुल के सदस्यों के बीच नए ऋण वितरण एवं ऋण वापसी के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

इस पखवाड़े के दौरान रक्तदान शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी प्रखंड एवं संकुल स्तर पर किया जाएगा।

Share this article