झारखंड का पारा बढ़ने के बाद IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, 10 जिलों में बरसेंगे बदरा
By Jharkhand News Desk
· 26 Jul 2026 · 1 min read
Jharkhand Weather: झारखंड में रविवार शाम से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रांची समेत 10 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मंगलवार तक राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।