Skip to main content
Home › Politics › आज धुर्वा, राँची स्थित झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ बैठक हुई सम्पन्न।
RanchiPoliticsJharkhand News Desk

आज धुर्वा, राँची स्थित झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ बैठक हुई सम्पन्न।

आज धुर्वा, राँची स्थित झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ बैठक हुई सम्पन्न।

आज धुर्वा, राँची स्थित झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ बैठक हुई सम्पन्न।

बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक समुदायों के लिए झारखंड राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, जमीनी स्तर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभुकों को आवेदन एवं अन्य प्रक्रियाओं में आवश्यक सहयोग प्रदान करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में यह बात प्रमुखता से सामने आयी कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचना ही अबुआ सरकार का वास्तविक उद्देश्य है। जिसके लिए झारखंड की जनता के साथ बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद आवश्यक है।

अल्पसंख्यक समुदायों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रसार और उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए आयोग द्वारा हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

बैठक में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य श्री रंजीत कुमार मल्लिक, सिविल सोसाइटी के सदस्य श्री कुलभूषण डुंगडुंग, श्री सुजित कुजूर, श्री संजय लाल, डाॅ अनमोल एक्का, श्री अमित एक्का, श्रीमती अंशु लकड़ा, श्रीमती जैस्मीन कच्छप, श्रीमती कुमुदिनी प्रभावती एवं समाजसेवी राजकुमार नागवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share this article