Skip to main content
Home › Tribal › जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के लिए टाउन हॉल, सिदगोड़ा में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले डीलर हुए सम्मानित
JamshedpurTribalJharkhand News Desk

जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के लिए टाउन हॉल, सिदगोड़ा में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले डीलर हुए सम्मानित

जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के लिए टाउन हॉल, सिदगोड़ा में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले डीलर हुए सम्मानित

कार्यशाला में कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से खाद्यान्न उठाव एवं डोर स्टेप डिलीवरी की निगरानी तथा इससे संबंधित जानकारी साझा की गई। दुकानदारों को खाद्यान्न वितरण में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा वितरण प्रतिशत में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।

जमशेदपुर:    टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से खाद्यान्न उठाव एवं डोर स्टेप डिलीवरी की निगरानी तथा इससे संबंधित जानकारी साझा की गई। दुकानदारों को खाद्यान्न वितरण में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा वितरण प्रतिशत में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से अनुभाजन क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर देते हुए न्यूनतम 95 प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया।

इस अवसर पर सभी प्रखंडों से खाद्यान्न वितरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो-दो जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में संबंधित पदाधिकारियों ने दुकानदारों को तकनीकी प्रक्रियाओं का सही तरीके से अनुपालन करने, खाद्यान्न उठाव एवं वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कार्यशाला में एसओआर श्री राहुल जी आनंद जी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री जुल्फिकार अंसारी सहित बीएसओ, एमओ एवं जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थे।

Share this article