Skip to main content
Home › Infrastructure › झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी ने बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री गुलाम रसूल बलियावी जी से की शिष्टाचार मुलाकात।
InfrastructureJharkhand News Desk

झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी ने बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री गुलाम रसूल बलियावी जी से की शिष्टाचार मुलाकात।

झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी ने बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री गुलाम रसूल बलियावी जी से की शिष्टाचार मुलाकात।

आज झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी ने बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री गुलाम रसूल बलियावी जी से शिष्टाचार मुलाकात किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के कार्यों, उसकी भूमिका एवं अल्पसंख्यक समुदायों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। साथ ही, बिहार सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

चर्चा के दौरान अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शैक्षणिक सहायता, अल्पसंख्यक युवाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, अल्पसंख्यक छात्रावास, मदरसा शिक्षा के आधुनिकीकरण, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने तथा अल्पसंख्यक महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस शिष्टाचार मुलाकात का मुख्य उद्देश्य दोनों राज्यों में अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों, योजनाओं एवं कार्यों के अनुभवों को साझा करना तथा शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं पर चर्चा करना रहा।

साथ में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय पूर्व सदस्य श्री इकरारुल हसन जी भी उपस्थित रहे।

Share this article