Skip to main content
Home › Health › फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बारामुड़ीखटाल में 'नाइट ब्लड सर्वे' का शुभारंभ
DhanbadHealthJharkhand News Desk

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बारामुड़ीखटाल में 'नाइट ब्लड सर्वे' का शुभारंभ

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बारामुड़ीखटाल में 'नाइट ब्लड सर्वे' का शुभारंभ

धनबाद:   उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत धनबाद सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिशनपुर के सेंटिनल साइट 'बारामुड़ीखटाल' में नाइट ब्लड सर्वे का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सह प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार प्रसाद ने जनसमूह व स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर व दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और दवा सेवन से इससे पूरी तरह बचा जा सकता है। बताया कि फाइलेरिया के परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) रात के समय (विशेषकर रात 8:30 बजे से 12:00 बजे के बीच) ही परिधीय रक्त में अधिक सक्रिय होते हैं, इसलिए यह जांच रात्रि में की जाती है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में फाइलेरिया के संक्रमण दर का सटीक आकलन करना है।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने सर्वे की तकनीकी प्रक्रिया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सावधानीपूर्वक रक्त नमूने संकलित करने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनीता चौधरी ने क्षेत्रीय निवासियों से जांच दल का सहयोग करने और बिना किसी झिझक के रक्त परीक्षण कराने की अपील की।

मौके पर जिला वीबीडीकंसलटेंट श्री रमेश कुमार सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी मो. खालिद, सीएचओ, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम, एसएफडब्ल्यू, एफडब्ल्यू, सहिया साथी, सहिया दीदियां एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें आगामी दिनों में चिन्हित स्थलों पर रात के समय रक्त पट्टिकाएं तैयार कर जांच का कार्य जारी रखेंगी।

Share this article