Skip to main content
Home › Crime › पलामू पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की; वह छह महीने पहले ही जेल से छूटा था।
PalamuCrimeJharkhand News Desk

पलामू पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की; वह छह महीने पहले ही जेल से छूटा था।

पलामू पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की; वह छह महीने पहले ही जेल से छूटा था।

पलामू: पुलिस ने ऑपरेशन 'सफाया' के तहत अवैध हथियार के साथ बादल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. बादल के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा समेत जिंदा गोली बरामद की है. बादल किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

हथियार के साथ घूम रहा था आरोपी

दरअसल, एसपी कपिल चौधरी ने निर्देश के बाद ऑपरेशन 'सफाया' चलाया जा रहा है ताकि अड्डेबाजी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके. इसी क्रम में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली कि टाउन थाना क्षेत्र के पलामू क्लब के इलाके में एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है।

सर्च अभियान में पकड़ा गया आरोपी

इसी सूचना के आलोक में सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में इलाके में घेराबंदी की गई और सर्च अभियान चलाया गया. इसी सर्च अभियान के दौरान बादल कुमार को पकड़ा गया. एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि बादल के पास से एक देसी कट्टा और साथ गोली बरामद हुई है. बादल का आपराधिक इतिहास भी रहा है और कई घटनाओं में वो आरोपी है।

हथियार कहां से आया, इसकी पुलिस कर रही है जांच: एसडीपीओ

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि बादल के पास हथियार कहां से आया है और गोली उसने कहां से खरीदी है. पुलिस को हथियार के मामले को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं एसडीपीओ ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही बादल जेल से बाहर निकाला है और अपराधी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था।

Share this article