Skip to main content
Home › International › अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर समाहरणालय परिसर से निकाला गया कैंडल मार्च, उपायुक्त ने दिलाई शपथ
LateharInternationalJharkhand News Desk

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर समाहरणालय परिसर से निकाला गया कैंडल मार्च, उपायुक्त ने दिलाई शपथ

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर समाहरणालय परिसर से निकाला गया कैंडल मार्च, उपायुक्त ने दिलाई शपथ

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सविता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन,मुख्यालय डीएसपी प्रदीप कुमार अन्य संबंधित पदाधिकारी, सेविका, सहायिका उपस्थित थे।

लातेहार:   अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर, लातेहार से उपायुक्त श्री संदीप कुमार की उपस्थिति में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाल विवाह उन्मूलन की शपथ दिलाई।

कैंडल मार्च के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा इसके पूर्ण उन्मूलन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभी ने बाल विवाह को रोकने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस दौरान उपायुक्त श्री संदीप कुमार ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है, जो बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करती है। इसके पूर्ण उन्मूलन के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना और बच्चों को शिक्षा एवं विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उपायुक्त ने सभी से अपील की कि बाल विवाह की किसी भी सूचना पर तत्परता से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

कैंडल मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर कचहरी तक निकाला गया। इसके माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध आमजनों को जागरूक करने तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने और प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य देने का संदेश दिया गया।

*बाल विवाह मुक्त लातेहार, सुरक्षित बचपन और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम।*

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सविता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन,मुख्यालय डीएसपी प्रदीप कुमार अन्य संबंधित पदाधिकारी, सेविका, सहायिका उपस्थित थे।

Share this article