जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने बरमसिया निवासी 13 वर्षीय दिव्यांग सत्यम कुमार का आधार कार्ड बनवाने और सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया।
देवघर: जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को अॉन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया।
इसके अलावा जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने बरमसिया निवासी 13 वर्षीय दिव्यांग सत्यम कुमार का आधार कार्ड बनवाने और सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि जन्म से सुनने में असमर्थ (मूक-बधिर) है और ऑटिज्म (।नजपेउ) रोग से ग्रसित होने के कारण अत्यंत चंचल एवं अस्थिर रहता है। अपनी इस शारीरिक व मानसिक स्थिति के कारण वह बायोमेट्रिक प्रक्रिया (आंखों की रेटिना और फिंगरप्रिंट) पूरा नहीं कर पाता है।
आगे जनता दरबार में पहुंची आवेदक पांची देवी के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने देवघर अंचलाधिकारी सहित जिले के सभी अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि भूमि और पंजी-प्प् सुधार से जुड़े कोई भी मामले अनावश्यक रूप से लंबित (पेंडिंग) न रहें और आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त जनता दरबार में दिव्यांग व्यक्ति के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर अंबेडकर आवास योजना से जोड़ने का निर्देश दिया।