Skip to main content
Home › Tribal › अनुमंडल दंडाधिकारी धनबाद ने किया 'होम टू रोल' का सत्यापन
DhanbadTribalJharkhand News Desk

अनुमंडल दंडाधिकारी धनबाद ने किया 'होम टू रोल' का सत्यापन

अनुमंडल दंडाधिकारी धनबाद ने किया 'होम टू रोल' का सत्यापन

निरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर सुनिश्चित किया गया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज है, मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए गए हैं

धनबाद:   भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से आज निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 40-धनबाद विधानसभा क्षेत्र-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे द्वारा सघन 'होम टू रोल' सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस क्रम में मतदान केंद्र संख्या 118 के अंतर्गत अंबिका अपार्टमेंट में विभिन्न फ्लैटों एवं घरों में जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया गया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज है, मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए गए हैं तथा दोहरी प्रविष्टि की संभावना को समाप्त किया गया है। साथ ही मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेजों की जांच करते हुए उनके विवरणों का मिलान किया गया।

इस दौरान ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी के साथ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, धनबाद, श्री रामप्रवेश कुमार, निर्वाचन प्रभारी श्री बिनोद कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री सजल मंडल, बीएलओ पर्यवेक्षक श्री बिनोद कुमार तथा बीएलओ श्रीमती लक्ष्मी कुमारी, श्रीमती सुधा कुमारी एवं श्रीमती संचिता घोष मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

Share this article