पलामू में करम विसर्जन के दौरान नदी में डूबे कई लोग, हादसे में 4 की मौत
By Jharkhand News Desk
· 23 Sep 2026 · 1 min read
झारखंड के पलामू में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के चौनपुर प्रखंड में विसर्जन के दौरान कोयल नदी में कई लोग डूब गए। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में नदी में डूब रहे कुछ लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।