रामगढ़: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), 2026 के तहत शनिवार को मतदाता सूची प्रेक्षक-सह-प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग श्री विजय कुमार गुप्ता, भा.प्र.से. ने रामगढ़ जिले के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने 23-रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 130, 131 व 132 और चितरपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 235, 236 व 238 का जायजा लिया। जिन मतदान केंद्रों पर नए नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 कम मिले, वहाँ आयुक्त महोदय ने संबंधित बी.एल.ओ.और बी.एल.ओ. पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और ज्यादा से ज्यादा प्रपत्र-6 भरवाकर समय पर उनकी ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही, उन्होंने रामगढ़ के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से शनिवार को 10.10.2026 लगाए गए 'मेगा हेल्प डेस्क कैंप' के कामों की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान का गांव-गांव और शहर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से न छूटे।