Skip to main content
Home › Jobs › उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार स्वरोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SBI RSETI Deoghar में 31 दिवसीय वुमेंस ट्रेलर का प्रशिक्षण कार्यक्रम से शुरू
DeogharJobsJharkhand News Desk

उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार स्वरोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SBI RSETI Deoghar में 31 दिवसीय वुमेंस ट्रेलर का प्रशिक्षण कार्यक्रम से शुरू

उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार स्वरोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SBI RSETI Deoghar में 31 दिवसीय वुमेंस ट्रेलर का प्रशिक्षण कार्यक्रम से शुरू

प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु निर्धारित दिनांक के पूर्व अपना पंजीयन कराएं, ताकि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की दस्तावेज सम्बन्धित परेशानी उत्पन्न न हो एवं प्रशिक्षण सुचारु रूप से संचालित किया जा सके

देवघर:     उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार जिले में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SBI RSETI Deoghar में 31 दिवसीय वुमेंस ट्रेलर का प्रशिक्षण कार्यक्रम 23@11@2026 से शुरू हो रहा है। ऐसे में देवघर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से युवक एवं महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है और खुद का रोजगार करना चाहते हैं वे संस्थान में आकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान यहाँ मिलने वाली निम्नलिखित सुविधा प्रशिक्षणार्थियों को दिया जाएगा, प्रशिक्षण,भोजन तथा छात्रावास निःशुल्क दी जाएगी। साथ ही कॉपी, किताब, कलम, ड्रेस एवं प्रशिक्षण सामग्री संस्थान की ओर से दिया जाएगा। 

यहाँ मिलने वाली सुविधा

प्रशिक्षण, भोजन तथा छात्रावास निःशुल्क दी जाएगी।

कॉपी, किताब, कलम, ड्रेस एवं प्रशिक्षण सामग्री संस्थान की ओर से दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज-

(1) राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बीपीएल कार्ड, एसएचजी मेंबर (इनमें से कोई एक)।

(2) आधार कार्ड

(3) फ़ोटो 4 (पासपोर्ट)(4) बैंक पासबुक

नोट:

1. प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु निर्धारित दिनांक के पूर्व अपना पंजीयन कराएं, ताकि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की दस्तावेज सम्बन्धित परेशानी उत्पन्न न हो एवं प्रशिक्षण सुचारु रूप से संचालित किया जा सके ।

2. प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकाश मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशाधीन है जिसका रोजाना 8 घंटे का समय अवधि निर्धारित की गई है अतः इस दौरान आपकी उपस्थिति अनिवार्य होगी ।

3. यहां प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थी के लिए भोजन एवं छात्रावास की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

स्थान -

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, (आरसेटी)

देवघर रोहिणी रोड। साथ ही अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर 7004023316, 7717766925 संपर्क कर सकते हैं।

Share this article