Skip to main content
Home › Infrastructure › झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देवघर में Rose of Safety सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन
DeogharInfrastructureJharkhand News Desk

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देवघर में Rose of Safety सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देवघर में Rose of Safety सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक श्री अमित कुमार झा एवं श्री प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री शिव कुमार राय, आई.टी. सहायक श्री अजय कुमार तथा कंप्यूटर अॉपरेटर श्री संजीत कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

देवघर:     उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री सौरव कुमार भुवनिया के निर्देशानुसार तथा जिला परिवहन पदाधिकारी, देवघर श्री विजय कुमार के नेतृत्व में आज झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर Rose of Safety (रोज़ अफ सेफ्टी) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जिला अंतर्गत दुर्घटना संभावित क्षेत्र मोहनपुर (हिंडोलावरण) में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों को गांधीवादी तरीके से गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही, जो वाहन चालक सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चला रहे थे, उन्हें भी गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया गया।

इसके अतिरिक्त, चैक-चैराहों पर मौजूद आम नागरिकों के बीच जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। लोगों को निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर जागरूक किया गया:

+ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के नुकसान।

+ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता।

+ चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने का महत्व।

+ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरे।

+ नशे की हालत में वाहन चलाने के गंभीर कानूनी एवं जानलेवा परिणाम।

इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक (देवघर) श्री अमित कुमार झा एवं श्री प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक (देवघर) श्री शिव कुमार राय, आई.टी. सहायक श्री अजय कुमार तथा कंप्यूटर अॉपरेटर श्री संजीत कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share this article