इंस्टाग्राम चलाने पर बेटी की हत्या, झारखंड में मां-बाप ने बंद खदान में फेंक दिया शव, फिर रची झूठी कहानी
1d ago · 1 min read · 76 views
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां नाबालिग बेटी का इंस्टाग्राम चलाना मां-बाप को इतना नागवार गुजरा कि उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मां-बाप ने शव को खदान के अंदर फेंक दिया और गायब होने की झूठी कहानी रच दी।