'मेरे आकाओं का पुतला मत जलाओ, अधिकारी रो रहे थे'- राहुल-सोरेन के पुतले जलाने पर क्या बोले छात्र?
16 Aug 2026 · 1 min read · 6 views
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले जलाए। छात्र नेता बहा लिंडा ने खुद को राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का 'छोटा भाई' बताते हुए कहा कि उन्होंने सिर मुंडवाकर अपने 'बड़े भाइयों' के लिए शोक मनाया है।