GPHD - ग्राम पंचायत सहायता केंद्र की वर्तमान स्थिति एवं चुनौतियों पर संक्षिप्त रिपोर्ट
By Jharkhand News Desk ·
9m ago · 2 min read
प्रखंड - पाकरटांड,
जिला – सिमडेगा, झारखण्ड
झारखण्ड सरकार द्वारा ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से GPHD - Gram Panchayat Help Desk एक बहुत ही सराहनीय कदम है।
झारखण्ड सरकार, पंचायती राज विभाग के पत्र क्रमांक - 01स्था(वि0)-16/2025-584, दिनांक - 11/03/2025 के द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश है कि प्रत्येक पंचायत में ग्राम पंचायत सहायता केंद्र का संचालन किया जाना है।
पाकरटांड प्रखंड में कुल 6 पंचायतें हैं और सभी 6 पंचायतों में इस केंद्र का संचालन होना है, ताकि प्रखंड के ग्रामीणों को छोटे-छोटे काम के लिए प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।
जमीनी स्तर पर मुख्य समस्याएँ
पाकरटांड प्रखंड में GPHD संचालन में निम्नलिखित प्रमुख चुनौतियां:
ग्राम-पंचायत कर्मियों को सही ओरिएंटेशन की कमी: पाकरटांड की पंचायतों में केंद्र के संचालन हेतु पंचायत कर्मियों को इस सम्बन्ध में सही ओरिएंटेशन और मार्गदर्शन प्राप्त नहीं है।
पंचायत सहायक को उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं: अधिकांश पंचायत सहायकों को अपना रोल और जिम्मेदारी ही नहीं पता है।
मुखिया को सहायता केंद्र की अवधारणा की जानकारी नहीं: कई पंचायतों में मुखिया को भी Help Desk की अवधारणा मालूम नहीं है कि यह केंद्र क्यों बनाया गया है और कैसे काम करता है।
रोस्टर का न होना: किस दिन, कितने समय तक और कौन Help Desk पर बैठेगा, इसका कोई रोस्टर पंचायतों में नहीं है।
पद रिक्त: कहीं-कहीं पर पंचायत सहायक का चुनाव ही नहीं हो पाया है और कहीं रिक्तियां अभी भी भरी नहीं गई हैं, जिससे केंद्र बंद रहता है।
सहायता केंद्र के लिए कमरे की कमी: सहायता केंद्र के लिए सुनिश्चित कमरे नहीं हैं। कहीं ज्ञान केंद्र के हॉल में, कहीं VLE के कमरे में और कहीं सामान भरे कमरे में केंद्र चलाये जा रहे हैं।
फोटो
गाँव में शिविरों का नहीं होना: केंद्र के द्वारा प्रत्येक सप्ताह गाँव में शिविरों का आयोजन करने का प्रावधान है, किन्तु पाकरटांड की पंचायतों में शिविरों का आयोजन गाँव में नहीं हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को केंद्र के बारे जानकारी भी नहीं मिल्र रही है जो कि एक अतिरिक्त परेशानी का सबब है I
मोनिटरिंग मैकेनिज्म का आभाव: GPHD की मोनिटरिंग कहीं से भी नहीं होती है I
आवश्यक सामग्रियों की कमी: मार्गदर्शिका के अनुसार केंद्र में जरूरी सामग्रियों का अभाव है।
निचले स्तर पर क्रियान्वयन की कमी:सरकार की सोच अच्छी है, पर पाकरटांड में नीचे स्तर तक सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है, जो सबसे बड़ी चुनौती है।
केंद्र का फोटो
भविष्य की दिशा - ग्राम सचिवालय को जोड़ना
इस पहल को सार्थक बनाने के लिए ग्राम सचिवालयों को Help Desk से जोड़ना जरूरी है। ताकि प्रक्रिया इस प्रकार बने:
गाँव -> ग्राम सभा के माध्यम से आवेदन -> GPHD (Help Desk) पर प्राप्ति -> संबंधित विभाग में कार्रवाई हेतु अग्रसारित।
इससे ग्राम सभा सशक्त होगी और पाकरटांड के ग्रामीणों को अधिक से अधिक सहायता उनके पंचायत में ही मिल पाएगी।
निष्कर्ष
यदि रोस्टर, पंचायत सहायक की नियुक्ति, उनकी भूमिका स्पष्ट हो और मुखिया का सक्रिय सहयोग मिले तो GPHD पाकरटांड में एक मॉडल बन सकता है।