पिता ने नाबालिग बेटे की कर दी हत्या, रांची में सोते समय कुदाल से सिर पर किया वार
20m ago · 1 min read · 1 views
झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। जिले में सोमवार रात घर से बाहर जाने से रोकने पर एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता देवनाथ उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।