रांची में नया बवाल, अब सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र भड़के; भूख हड़ताल पर बैठे
24 Aug 2026 · 1 min read · 5 views
झारखंड की राजधानी रांची में नया बवाल शुरू हो गया है। अब केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र भड़क उठे हैं। खराब खाने को लेकर चार छात्रावासों के करीब एक हजार छात्र धरने पर बैठ गए। दो छात्रों ने तो भूख हड़ताल शुरू कर दी है। छात्रों का कहना है कि मेस की फीस बढ़ाने के बाद भी अच्छा भोजन नहीं दिया जा रहा है।