हाई कोर्ट पहुंचा झारखंड का छात्र आंदोलन, CBI जांच के लिए जनहित याचिका दायर
By Jharkhand News Desk
· 14 Aug 2026 · 1 min read
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग का मुद्दा अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। जेपीएससी के एक अभ्यर्थी ने जनहित याचिका दायर की है। याचिका में जेपीएससी और जेएसएससी के अधिकारियों समेत परीक्षा एजेंसी की भूमिका और परीक्षाओं में गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया गया है।